बोध गया: बकरौर में काली पूजा धूमधाम से होगी, बैठक में कलश स्थापना से विसर्जन तक के कार्यक्रमों पर निर्णय
बकरौर गांव में काली पूजा समारोह को लेकर समिति की बैठक रविवार की दोपहर 2 बजे हुई। निर्णय लिया गया कि कलश स्थापना में अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। एकम से नवमी तक प्रतिदिन प्रवचन व भक्ति कार्यक्रम होंगे। दशमी को विशेष आयोजन और विसर्जन के दिन झारखंडी भांगड़ा कार्यक्रम होगा। आयोजन में ग्रामीणों व सहयोगकर्ताओं ने सहयोग दिया।