सगमा: सगमा प्रखंड के शारदा गांव में तेनवाही तालाब के जीर्णोद्धार की मांग
Sagma, Garhwa | Sep 25, 2026 सगमा प्रखंड के कटहरकला के ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन समर्पित करते हुए ग्राम शरदा, पंचायत कटहरकला में तेनवाही तालाब का जीर्णोद्धार कराने के संबंध में आवेदन समर्पित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब का जीर्णोद्धार कर देने से लगभग 22 से 25 एकड़ भूमि में सिंचाई हो सकता है, जिससे आदिवासी अनुसूचित जाति एवं अन्य सभी जातियों के परिवार लाभान्वित हो सकते हैं।