Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल स्थित हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई की दूसरी वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाई गई* *ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामुदायिक उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण है हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई : जिला परियोजना प्रबंधक* मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में पृथ्वी सीएलएफ (CLF) के अंतर्गत संचालित हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), मधेपुरा श्री नील कमल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह का आयोजन प्रखंड परियोजना प्रबंधक, उदाकिशुनगंज श्री मनोरंजन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर गैर-कृषि प्रबंधक श्री संदीप कुमार, अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक, जीविका के पदाधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। अपने संबोधन में जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल ने कहा कि हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, सामूहिक नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उचित प्रशिक्षण, अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ तो वे किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का सफल संचालन कर सकती हैं। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ दो वर्षों तक इस इकाई का लाभकारी संचालन जीविका दीदियों की कार्यकुशलता एवं समर्पण का प्रमाण है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री मनोरंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इकाई की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों एवं दो वर्षों की सफल यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जीविका दीदियों, हाउसकीपिंग कर्मियों तथा पूरी जीविका टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। गैर-कृषि प्रबंधक श्री संदीप कुमार ने कहा कि इस व्यावसायिक इकाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए भविष्य में बड़े बाजारों एवं संस्थागत अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी प्रतिभागियों ने इस इकाई को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें उड़ाकिशुनगंज प्रखंड सभी कर्मी उपस्थित हुआ जिसमे - नीरज जी. प्राण पीयूष. सविता कुशवाह.. निक्की रानी. मोनी कुमारी मोनम. कविता कुमारी., रोशन कुमार. विपिन कुमार. अभय कुमार. एवं मंच का संचालन -नितिन कुमार. जी ने किया. एवं सभी संकुल संघ कि जीविका दीदी ने भाग लिया... #deshhitsamachar11 #lakhisarainow #districtadministrationlakhisarai #ktvbharat #lakhisaraifirst

Madhepura, Madhepura | Jul 10, 2026
उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल स्थित हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई की दूसरी वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाई गई* *ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सामुदायिक उद्यमिता का उत्कृष्ट उदाहरण है हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई : जिला परियोजना प्रबंधक* मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में पृथ्वी सीएलएफ (CLF) के अंतर्गत संचालित हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), मधेपुरा श्री नील कमल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह का आयोजन प्रखंड परियोजना प्रबंधक, उदाकिशुनगंज श्री मनोरंजन कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर गैर-कृषि प्रबंधक श्री संदीप कुमार, अनुमंडल अस्पताल के प्रबंधक, जीविका के पदाधिकारी, कर्मी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित थीं। अपने संबोधन में जिला परियोजना प्रबंधक श्री नील कमल ने कहा कि हाउसकीपिंग एवं लॉन्ड्री इकाई ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, सामूहिक नेतृत्व एवं आत्मनिर्भरता का प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को उचित प्रशिक्षण, अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ तो वे किसी भी व्यावसायिक गतिविधि का सफल संचालन कर सकती हैं। गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ दो वर्षों तक इस इकाई का लाभकारी संचालन जीविका दीदियों की कार्यकुशलता एवं समर्पण का प्रमाण है। प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री मनोरंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इकाई की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों एवं दो वर्षों की सफल यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जीविका दीदियों, हाउसकीपिंग कर्मियों तथा पूरी जीविका टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। गैर-कृषि प्रबंधक श्री संदीप कुमार ने कहा कि इस व्यावसायिक इकाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए भविष्य में बड़े बाजारों एवं संस्थागत अवसरों से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी प्रतिभागियों ने इस इकाई को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इसमें उड़ाकिशुनगंज प्रखंड सभी कर्मी उपस्थित हुआ जिसमे - नीरज जी. प्राण पीयूष. सविता कुशवाह.. निक्की रानी. मोनी कुमारी मोनम. कविता कुमारी., रोशन कुमार. विपिन कुमार. अभय कुमार. एवं मंच का संचालन -नितिन कुमार. जी ने किया. एवं सभी संकुल संघ कि जीविका दीदी ने भाग लिया... #deshhitsamachar11 #lakhisarainow #districtadministrationlakhisarai #ktvbharat #lakhisaraifirst - Madhepura News