कानपुर: केशव पुरम में अनियंत्रित होकर कार नाले में घुसी
रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव पुरम में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे बताया की क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर पुलिस टीम गई थी लेकिन कार में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।पंजीकरण नंबर के अनुसार कार चालक का पता लगाया जा रहा है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है