शिवपुरी नगर: मुक्तिधाम के सामने स्टॉल में जोरदार धमाका, फ्रिज कंप्रेसर फटने से भीषण आग, दुकान जलकर हुई कोयला
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात मुक्ति धाम के सामने संचालित एक स्टॉल में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान चपेट में आ गई और स्टॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।