शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के टापर गांव के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।