मुंगेर: जितिया पर्व पर बबुआ गंगा घाट की गंदगी पर मेयर ने लिया संज्ञान
घाट का निरीक्षण कर सफाई प्रभारी को दिए आवश्यक निर्देश
Munger, Munger | Oct 2, 2026 जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार सुबह बबुआ गंगा घाट समेत शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। इसी दौरान बबुआ गंगा घाट पर चेंजिंग रूम सहित घाट परिसर में गंदगी की शिकायत सामने आई। घाट पर तैनात गोताखोर सुप्रशांत ने गंदगी की स्थिति से नगर निगम मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी को अवगत कराया। सूचना मिलने के ब