उरई: सिरसा कलार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पीएम
Orai, Jalaun | Jul 10, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया महिला सड़क पर जा रही थी तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मारी जिससे वह घायल हुई और इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी