बलरामपुर: जिला सेवायोजन कार्यालय पर 30 मई को लगेगा रोजगार मेला, थर्ड पार्टी द्वारा मीटर इंस्टॉलर के 500 पदों पर होगी भर्ती
28 मई बुधवार शाम 5:00 बजे जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 30 मई शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय नहर बालागंज में रोजगार मेला लगाया जाएगा जिसमें 500 पदों पर थर्ड पार्टी द्वारा मीटर इंस्टॉलर के पदों पर भर्ती की जाएगी। कहा कि डिप्लोमा, आईटीआई इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक पास युवा 30 वर्ष आयु सीमा तक के लिए यह अच्छा अवसर है।