प्रतापगढ़: NH-56 पर फिर खून से लाल हुआ हाईवे, ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत, लगातार हादसों से दहशत
प्रतापगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-56 एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना, जहां सुहागपुरा थाना क्षेत्र के कचोटिया गांव के पास रविवार सुबह करीब पौने 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। पत्थरों से भरे ट्रेलर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे गायों को पा