झांसी: झांसी में 4 साल पहले मेयर द्वारा शिलान्यास के बावजूद पार्क नहीं बन सका, ठेकेदार ने दुकानदार के 690 रुपए खा लिए
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कई काम हो रहे है। कहीं पार्क बनाए जा रहे तो कहीं स्मार्ट हॉस्पिटल। ऐसे ही एक पार्क का शिलान्यास तत्कालीन मेयर रामतीर्थ सिंघल ने वार्ड नंबर 18 में किया था। यहां शिलान्यास कार्यक्रम में आए मेहमानों को सड़क किनारे चाय और समोसे बेचने वाले बुजुर्ग ने ठेकेदार के वादे पर नाश्ता भी कराया था। लेकिन यहां पार्क के लिए एक ईंट नहीं लगी।