शिवपुरी नगर: 'तांडव' का बेफिक्र अंदाज: बिना कॉलर आईडी के कैमरे में कैद हुआ माधव नेशनल पार्क का 'सुपरस्टार'
शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व में आज सोमवार की सुबह करीब 9 बजे टाइगर एक बार फिर कैमरे में कैद हुआ है। खास बात यह रही कि तांडव इस बार बिना कॉलर आईडी के नजर आया। कुछ समय पहले उसकी कॉलर आईडी खराब हो गई थी, जिसके बाद उसकी लोकेशन ट्रैकिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अब सामने आए वीडियो ने साफ कर दिया है कि तांडव पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय है।