हरसूद: भगवान भरोसे संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद, महिला चिकित्सक का अभाव
Harsud, Khandwa | Apr 25, 2026 संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल हरसूद इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। पिछले कुछ माह से सिविल अस्पताल में महिला चिकित्सक का अभाव बना हुआ है। जिसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। करीब 6 माह पहले वरिष्ठ महिला चिकित्सक तथा एक अन्य महिला चिकित्सक का तबादला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद हो जाने से महिला चिकित्सक का अभाव बना हुआ है।