पीपलू: आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया
Peeplu, Tonk | Apr 5, 2026 पीपलू के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में श्री श्याम गौशाला सेवा समिति पीपलू के तत्वाधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।