कालपी: महमूदपुरा में पुस्तैनी मकान के निर्माण को लेकर दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 17, 2026 कालपी के महमूदपुरा में पुस्तैनी मकान के निर्माण को लेकर विवाद के बीच युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर 4 बजे वायरल हुआ है, पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 16 जून की शाम संजय, अरविंद, राहुल और ओमजी ने उसे घेरकर मारपीट की। आरोप है कि लोहे के खंता से सिर पर वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।