गुना नगर: एसपी ऑफिस से हेलमेट जागरूकता रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी, दो पहिया वाहन चालकों को किया जागरूक
गुना शहर में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने जागरूक करने 24 अप्रैल दोपहर को एसपी ऑफिस से जागरूकता वाहन रैली गुना पुलिस ने निकाली। एसपी हितिका वासल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गो से होकर रैली का पुलिस कंट्रोल रूम में समापन हुआ। एसपी ने कहा, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, सुरक्षित यातायात और जनजीवन की रक्षा के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया।