गढ़मुक्तेश्वर: स्याना चौपला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद अमरोहा क्षेत्र के जोया का रहने वाला असलम बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बाइक पर स्याना चौपला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा असलम घायल हो गया। राहगीरों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।