किशनगंज: गाड़ीघटा व फल्दी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 62 मरीजों की जांच कर बांटी गई दवाएं
जानकारी बुधवार दोपहर 2 बजे मिली किशनगंज ब्लॉक के गाड़ीघटा व फल्दी गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में 62 मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप और शुगर की जांच कर उपचार किया गया तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।