घाटमपुर: घाटमपुर में कुत्ते के सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, मां बेटा घायल
घाटमपुर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अपने एक घर से दूसरे घर लौट रहे बाइक सवार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक में बैठे मां और बेटा रोड में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो ने ई रिक्शा की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया।