सिलाव: बड़गांव गांव से दो व्यक्ति और सब्बैत गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Oct 8, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने रविवार की रात करीब 8.30 बजे बड़गांव गांव से दो व्यक्ति एवं सब्बैत गांव से करीब 9.45 बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार की दोपहर 1.30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.