सिहोरा: सर्वर ने दिया धोखा, खरीदी केंद्रों के बाहर घंटों खड़े रहे कृषक
समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी मंगलवार को सर्वर टप होने के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई खरीदी केंद्रों पर सिस्टम काम न करने से टोल और ऑनलाइन एंट्री रुक गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर दराज इलाकों से पहुंचे कई किसानों को बिना उपज बेंचें ही लौटना पड़ा। कुछ किसान खरीदी केंद्रों पर सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे।