हज़ारीबाग: बड़कागांव हाईवा आगजनी कांड: 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार
बड़कागांव के 13 माइल पुल के पास हाईवा जलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।एसआईटी टीम ने चंदौल जंगल में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से पिस्टल, गोलियां, पर्चे और मोबाइल बरामद हुए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने गैंग के इशारे पर वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।