मंझनपुर: महावाघाट पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा चालान
महेवाघाट थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिनांक 26 जून 2025 का है, जब शिवसिंह पटेल ने महेवाघाट थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रीती गौतम पुत्री रमेश गौतम ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।