गुना नगर: रिछेरा में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, डेढ़ साल से साथ रह रहे पार्टनर को नहीं पता वह कहां की थी, जांच जारी
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के रिछेरा गांव में एक महिला ने झोपड़ी में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी तीन-चार महीने की मासूम बच्ची भी वहीं मौजूद थी। मूल रूप से बमोरी निवासी राकेश सहरिया के साथ महिला करीब डेढ़ साल से रह रही थी, लेकिन दोनों का विवाह नहीं हुआ था। हैरानी की बात यह है कि राकेश को महिला के घर-परिवार का कोई पता नहीं है