🚨 शामली पुलिस का बड़ा एक्शन — 1,999 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ नष्ट
‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत शामली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमों में बरामद 1,999.653 किलोग्राम नशीले पदार्थ को माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नष्ट कराया।
पुलिस के अनुसार, थाना कैराना, आदर्श मंडी, थानाभवन और बाबरी से संबंधित मामलों में बरामद नशीले पदार्थों का नमूना निकालने के बाद शेष माल का विनिष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई 14 सितंबर 2026 को मेरठ स्थित सिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट, सुभारती मेडिकल कॉलेज में स्थापित इंसुलेटर भट्टी में की गई।
नष्ट किए गए माल में—
🔹 डोडा: 1,771.425 किग्रा
🔹 गांजा: 100.495 किग्रा
🔹 कोडिन सिरप: 103.320 किग्रा
🔹 चरस: 15.818 किग्रा
🔹 स्मैक: 8.595 किग्रा
पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह यादव, प्रभारी डीसीआरबी राजेन्द्र गिरी आदि मौजूद रहे।
#ShamliPolice #OperationDahan #DrugFreeIndia #NDPSAct #ShamliNews
Kairana, Shamli | Sep 14, 2026