समस्तीपुर जिले के खानपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताई कि वह घर मे सिलाई कर रही थी।उसी दौरान पड़ोसी डायन का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। बाहर से उनके पति आए तो उन्हें भी मारपीट कर दी गई। मारपीट के इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।