नगर निगम चालक के बेटे ने CBSE में लाए 96% अंक हजारीबाग : नगर निगम के चालक मुकेश प्रजापति के बेटे इश्मित राज ने सीबीएसई परीक्षा में 96% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी के बावजूद इश्मित की सफलता पर नगर निगम यूनियन ने सम्मानित कर आगे की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया।