जहानाबाद: मखदुमपुर स्टेशन पर मिले अज्ञात शव का सन्नी जायसवाल के रूप में हुई पहचान, जीजा ने बताया पूरा मामला
मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर तीन दिन पूर्व गिरने से मृत मिले अज्ञात युवक की पहचान सन्नी जायसवाल के रूप में हुई है। जहानाबाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शब को शवगृह में रखा गया था। मृतक के जीजा ने घटना की जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पूरी बात कही।