नानपारा: नानपारा के गायघाट आस्था हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 200 मरीजों की हुई जांच
नानपारा के गायघाट स्थित आस्था हॉस्पिटल में आज एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीतापुर आँख अस्पताल और आस्था हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मिलकर मरीजों की जांच की। शिविर में लगभग 200 मरीजों को दवाएं दी गईं, जबकि 40 मरीजों को ऑपरेशन के लिए सीतापुर रेफर किया गया।