कोंडागांव: बारदा गाँव के किसान की बेटी सुनीता राठौर ने कक्षा 10वीं में 95.16% के साथ बनाया जिला टॉपर का इतिहास
छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय कोंनगुड़ की छात्रा सुनीता राठौर ने 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।ग्राम बारदा निवासी किसान कुंभकरण की बेटी है।