कोरबा: रज्जाक अली के खिलाफ जिला बदर और रासुका के तहत कार्रवाई होगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
Korba, Korba | Jun 19, 2026 कोरबा जिले के कुख्यात एवं आदतन अपराधी रज्जाक अली के खिलाफ जिला प्रशासन जिला बदर करने और रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारियों में जुट गया है.आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा यह निर्णय लिया गया है.