कहरा: सदर थाना के गौतम नगर गंगजला में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक जख्मी
Kahara, Saharsa | Feb 26, 2024 सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौतम नगर गंगजला वार्ड 15 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने आपस में मारपीट कर ली। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम विद्यासागर चौरसिया जो की सदर थाना के गौतम नगर गंगजला वार्ड 15 का रहने वाला बताया जा रहा है।