धौलपुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर में वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का हुआ आयोजन
विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया इस दौरान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के वंदन से हुई उसके पश्चात् अतिथि सत्कार हुआ। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन एवं नाटकों के रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।