बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चैकिंग के दौरान पशु क्रूरता अधिनियम में 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया, कैंटर के साथ 18 पशु बरामद
Baghpat, Bagpat | May 26, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की दोपहर करीब साढे चार बजे प्रेसनोट के माध्यम जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चैकिंग के दौरान पशु क्रूरता अधिनियम में तीन आरोपित आमिर, जीशान और साबिर निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक कैंटर मय क्रूरता पूर्वक भरे हुए 18 पशु बरामद किए।