डुमरांव: अरियांव में कमरे से मिला युवती का सड़ा-गला शव, दस दिनों से परिजनों से संपर्क में नहीं थी
Dumraon, Buxar | Apr 28, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे एक 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव उसके घर के कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था। शव से उठ रही दुर्गंध के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत चार-पांच दिन पहले ही हो चुकी थी।