मोहाली बोर्डर पर पुलिस से भिड़ंत के बाद चंडीगढ़ में पंजाब सीएम हाउस की तरफ बढ़े 'वारिस पंजाब दे' के कार्यकर्ता
'वारिस पंजाब दे' संगठन ने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर आज मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से चंडीगढ़ की ओर कूच किया। मोहाली बॉर्डर पर पुलिस ने रोका तो भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर चंडीगढ़ सीमा में प्रवेश किया, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। प्रदर्शन मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। बॉर्डर पर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए वाटर कैनन का मुंह तक मोड़ दिया।
#punjab #chandigarh #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Jul 29, 2026