महोबा: जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस को लेकर बैठक, 14 जून के रक्तदान शिविर की तैयारियों पर मंथन किया गया और शपथ ली गई
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को आयोजित होने वाले बृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बैठक आयोजित की गई। रक्तकोष प्रभारी डॉ. राजेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में रक्तदाताओं और समाजसेवियों से सुझाव लिए गए। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने की अपील की।