पोहरी: पोहरी से शमसाबाद जा रहा ₹20 लाख का सरसों से भरा ट्रक गायब, चालक पर गबन का मामला दर्ज
पोहरी थाना क्षेत्र में सरसों से भरे ट्रक के गायब होने का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक विजय के खिलाफ 20 लाख से अधिक की सरसों के गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्राप्त हुई है।पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी चालक विजय के खिलाफ धारा 316(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।