पीलीभीत: ढक्का चार्ट रोड पर इंटर की परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला, दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने बताया अपनी बेटी और भांजी को इंटर की परीक्षा दिलाकर गांव वापस लौट रहे थे। तभी चंदिया हजारा से लगभग 2 किलोमीटर आगे ढक्का चाट रोड पर रात 8 बजे दो बाइकों पर सवार मनचले छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर ग्रामीण के साथ मारपीट की। मामले मे पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।