इटारसी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज में बाघिन झालाई तीन शावकों के साथ घास के मैदान में आई नजर, पर्यटकों ने बनाया वीडियो
भीषण गर्मी के बीच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल में घास के मैदान में तीन शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करते हुए नजर आए इस सुंदर नजारे को जंगल सफारी के लिए पहुंचे पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे सामने आया है, वीडियो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज का है। जहां एक बाघिन झालाई भीषण गर्मी में बैठी दिखी।