लोहरदगा: लोहरदगा में सड़क हादसे के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने टैंकर पकड़कर पुलिस को सौंपा
लोहरदगा में बीएसएनएल एक्सचेंज लोहरदगा के समीप बीते 3 अप्रैल 2026 को सड़क अवरुद्ध रहने के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हुआ था, जिसमें खड़ी टैंकर वाहन से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे। घायलों में सहेदा पतरा टोली निवासी उपेंद्र उरांव पिता राम उरांव और जीत उरांव शामिल थे। घटना में उपेंद्र उरांव का पैर टूट गया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आईं। इस मामले मे