सुल्तानपुर: रोडवेज परिसर में लगा नेत्र शिविर,वरिष्ठ नेत्र सर्जन ने किया चालक-परिचालक के आंखों की जांच,ARM ने किया शिविर का उद्घाटन
सुलतानपुर परिवहन निगम के चालक-परिचालक के लिए रोडवेज परिसर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन ARM नागेंद्र पांडेय ने किया।ARM ने कहा कि परिवहन निगम द्वारा यह शिविर आयोजित किया गया है क्योंकि हमारी आँखें बहुत अनमोल हैं,इसमें लापरवाही ठीक नहीं।शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ.सुनील पटेल द्वारा चालकों-परिचालकों की आंखों की जांच की गई।