राजगढ़ी: यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के यात्री की भैरव चट्टी के पास हृदय गति रुकने से हुई मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार निवासी अंबेडकर नगर साउथ दिल्ली अपने परिजनों के साथ दर्शन के लिए आया था,यमुनोत्री दर्शन कर सभी लोग जानकी चट्टी के लिए आ रहे थे। तभी भैरव चट्टी के पास यात्री प्रमोद कुमार का ाअचानक स्वास्थ्य खराब हो गया,परिजनों ने उसे बेहोशी की अवस्था में जानकी चट्टी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।