धमदाहा: विधायक के आश्वासन से बैद्यनाथ विद्यालय के विकास की मांग में हुई तेजी, जगी उम्मीद
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के बलिया स्थित बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल के आगमन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति का विधिवत गठन भी संपन्न कराया गया।