पन्ना: टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा, लापरवाही का आरोप
Panna, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना के वार्ड-3 में टीकाकरण के बाद डेढ़ माह के मासूम की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि ANM ने लापरवाही से एक साथ तीन इंजेक्शन लगाए, जिससे बच्चे की जान गई। CMHO ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। क्या यह तकनीकी चूक थी या बड़ी लापरवाही? सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।