धौलपुर: जेल फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर दो टुकड़ों में मिला अधेड़ महिला का शव
रेलवे स्टेशन के समीप जेल फाटक के पास गुरुवार देर रात को एक अधेड़ महिला का शव मिला हैं। दो टुकड़ों में मिले महिला के शव को जीआरपी पुलिस ने नए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोसल मीडिया पर फोटो शेयर किए गए है। साथ ही आस पास के लोगो से पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला के हाथ पर निनुआराम, शकुंतला और रामविलास नाम लिखे हुए हैं।