धौलपुर: मीट की दुकानें बंद नही होने से नाराज संत योगी बाबा बैठे कलेक्ट्रेट धरने पर
श्रावण माह में मीट की दुकानें बंद नही होने से नाराज संत गुरुवार को धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे संत योगी रुद्रा नाथ ने कहा की श्रवण माह शुरू होने के बाद जिला प्रशासन को 30 जुलाई को एक शिकायत पत्र दिया गया था। जिसमे शहर में संचालित मीट की दुकानें बंद करने की मांग की गई थी। शिकायती पत्र में जिला प्रशासन को संत के द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।