धौलपुर: मनरेगा योजना के तहत कार्य करने वाली महिला मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर DM कार्यालय में डीएम को दिया शिकायती पत्र
गुरुवार को शहरी मनरेगा में मजदूरी का कार्य करने वाली महिलाओं ने जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि मनरेगा में कार्य करने का मोबाइल पर मैसेज आता है। महिलाएं उक्त जगह पर पहुंच जाती है लेकिन उनके पहुंचने पर उनको कार्य नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की कार्य करने की जगह उनके घर से दूर होती है।