मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न, पहुंचे डीआईजी
मोतिहारी में आज दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र बेतिया हरीकिशोर राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव शामिल हुए। मोतिहारी जिला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु