मंदसौर: सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से बेरीगेट हटाने को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, कल आत्मदाह की चेतावनी
सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा पर बेरिकेट हटाने और यातायात सुधार की मांग को लेकर गैर राजनीतिक संगठन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सर्कल हटाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और स्टॉपर व बेरिकेट से मार्ग बाधित है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 5 मई तक समाधान नहीं होने पर 6 मई को वाहन रैली निकालकर कलेक्ट्र